Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Sunday, 1 September 2019

मनमौजी बदल

कभी बादलों को देखा है ऊपर से?

वो ऊपर को मुँह खोले से दीखते हैं।
उन पर काम नही करता गुरुत्व।
पृथ्वी का भी नही; और
न ही खींच पाता है नीचे,
कोई भी...

वो बस घूमते हैं,
मनमौजी से,
इस नदी से उस नगर,
इस देश से उस शहर...

परवाह नही ढोते वो।
वो  तो बस उठते हैं,
उड़ते हैं, चलते हैं।

परवाज़ नही खोते वो।
वो तो बस अपने मे ही
रमते हैं।
बिना रुके चलते हैं।

तो अगर हो चाह, उठने की।
हो जाना थोड़े बेख़बर।
उठ जाना आस-पास से।
थोड़े बेपरवाह हो जाना।
नही सोचना चलने के पहले,
और चढ़ने के तो बिल्कुल भी नही।

पर हाँ,
शर्त होगी।
शर्त ये कि जब होगे
बहुत ऊपर।
बिखरना होगा।
बन के बारिश
बरसना होगा।
आना होगा लौट,
अपनी नदी, अपने नगर,
अपने देश, अपने शहर...
मिल जाने को उसमें
जो तुम्हारा है।
जो तुम हो,
जो तुमसे है, उस में।
बस उसी में।

फिर जब लगे कि
उगना  है अब,
तो बस मन बना कर
खुद को थोड़ा अलग कर,
सम्भल कर,
चल पड़ना
उठने को, उड़ने को...

फिर असर नही करेगा
कोई  भी बल, तुम पर।
गुरुत्व तो बिल्कुल भी नही।
किसी का भी, कैसा भी, कभी भी...

No comments:

Post a Comment