Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Sunday, 8 October 2017

Indian Media Basically

We shall cry foul, because we are small in numbers : Fiberals.

We shall seek sympathy because we are comparatively a smaller group : Pseudo Seculars.

We shall mould the narrative the way we like because we are large in numbers : So called Intelligentsia.

We shall do and repeat all of the above, because it is what gives us our existence and sustenance.
We have been the narrator and feeding the narrated that you are the victim, the helpless, the hopeless and the hapless.
The narrative has been ours and it shall continue to be so for the times to come : All three of the above.

#IndiaBasically

Wednesday, 4 October 2017

हम...

ये भीड़ मुझे छोटा महसूस कराती है,
विशाल सा होता हूँ जब  स्वयं के साथ होता हूँ।
ये भीड़ मुझे ध्वंस का आभास कराती है,
सृजन सा होता हूँ जब एकांत में होता हूँ।
ये जन मुझे सूक्ष्मता का भान देते हैं,
वृहद् सा होता हूँ, जब भी एकल  होता हूँ।
ये भीड़ एक शून्य का आकार लेती है,
और अकेलापन एक अनन्यता दे जाता है।
कुछ अधूरा सा रह जाता है जब उस काफिले में चलता हूँ,
जब बियाबां में  होता हूँ, मुकम्मल सा होता हूँ।
हर जलसे में एक कमी सी दिखती है,
जो अकेला होता हूँ, मक़बूल होता हूँ।

... और इन सब से परे,
जब तुम्हारे साथ होता हूँ,
ख़ुद को पा लेता हूँ,
जी उठता हूँ,
वृहद्-विस्तृत-विशाल होता हूँ।

तुम्हारी आँखों का वो झपकना रात होता है,
तुम्हारा वो जान के ना मुस्कुराना एक खेल,
तुम्हारा वो दूसरी ओर तकते रहना एक बेचैनी,
और तुम्हारा वो  बेफ़िक्र बैठना एक सुकूँ।

वो बेलौस रवैया एक हौसला देता है,
और हलकी नाराज़गी अपनेपन का एहसास,
तुम्हारा वो यकायक चुप हो जाना  बेकल कर जाता है,
और फिर पलट कर देखना जिला देता है।

जब भीड़ में होता हूँ,
तो शायद नहीं होता हूँ।
जब अकेला होता हूँ,
ख़ुद को पा लेता हूँ।
जब तुम्हारा साथ होता है,
जी उठता हूँ...
ख़ुद को महसूस कर पाता हूँ,
मैं से हम हो जाता हूँ,
और इस तरह,
उस सूक्ष्मता से विस्तार पाता हूँ,
वृहद्-विस्तृत-विशाल हो जाता हूँ...
फिर मैं से हम हो जाता हूँ,
हाँ  मैं,  मैं से हम हो जाता हूँ...