Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Saturday, 19 June 2021

पिता

वो खड़ा रहता है
बरगद के इक पेड़ सा,
लेबर रूम के  बाहर,
नगर निगम के दफ़्तर की खिड़की पर,
स्कूल के गेट पर,
कॉलेज की सीढ़ी पर...

बैठा रहता है शांत,
अन्दर से उद्विग्न,
बाहर से निर्द्वंद्व,
विवाह के वेदी के बगल,
करता है चौकीदारी, दसों पहर,
अपनी अगली पीढ़ी पर...

वो बस बहता रहता है,
एक नदी की तरह,
बेपरवाह,
अपने काम से काम रखता,
राह के नुकीले पत्थरों को गोल करता हुआ,
सारी अच्छाई उतराता और
गन्दगी सगरी खपा लेता,
और इस सब के बीच,
कुछ भी नहीं कहता,
बस चलता रहता है...

वो होता है सरकारी नल सा,
कि जिसे जब ज़रूरत हो,
आये और बुझा ले  अपनी प्यास,
या कि धो ले हाथ-मुँह,
और छोड़ जाए खुला हुआ,
कुल्ला करने के बाद,  जी भर|
पर वो रहता है वहीं,
बिना किसी अपेक्षा या शिकायत के,
किसी अगले की प्यास बुझाने को...

वो होता है जैसे किसी लोकतन्त्र सा,
सब कुछ देखता-सुनता,
पर कुछ न कहता,
पर करता अनवरत रक्षा,
हर किसी की,
उसके अधिकारों की,
सरोकारों की,
जुटा रहता अनथक,
स्वत्व को भुला,  समष्टि में जी जाने को...

वो तो होता है जैसे किसी इतहास सा,
अभिशापित...
सब पता होते हुए भी
निष्पक्ष रहे जाने को|
बहुत कुछ होते हुए भी
कुछ न कह पाने को;
सब कुछ रहते हुये भी
उपेक्षित रह जाने को...


वो होता है उस चुम्बक सा,
जो समेटे रहता है कुनबे को,
कस कर, जकड़ कर...
और जब होता है विकास
या पड़ती है चोट,
उसे रहना पड़ता है दूर,
समध्रुवीय होते हुए भी
अपने ही अंश से,
जाने क्या-क्या सहना पड़ता है,
एक बेपरवाह युवक से पिता हो जाने को...

#पिता #Father
#भईया_उवाच #BhaiyaSpeaks