Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Friday, 30 January 2015

Ironically Bhagat: An atheist by choice!



There's a cousin of mine, 25,
desperate to get a lady, his senior colleague,
eight years elder to him.
Not sure either to marry or just an infatuation;

Lapped up a decent job,
for which he toiled 'day & night';
of which he is quite proud!

Dedicated like anything, towards his career growth;

Willing to sacrifice anything, to watch FIFA matches, 'Live'!

Ready to do anything, to just get even a distant glimpse of Maria(h)s, Sharapova or Carey, any of them!

Celebrates with crackers on every win that India registers, in Cricket!

With his MBA from this top ranking B-School,
With kind of pictures he shares over the social media,
With the kind of 'cool' & 'happening' updates he posts thereat!
With the number of 'Likes' & 'favorites' he receives from his 'online friends'!

With the numbers of followers in three digits he commands!
With the kind of suave tailor-made Suits he sports for his board meetings!
With the kind of cars he has shortlisted to be owned by the year end!
With the kind of 'connections' he has arising out of his Alumni Association...
... and for other numerous reasons, He is considered to be a successful, influential and a sort of an ideal for an average youngster, dreaming of a nice, rewarding career.

& there he was, merely 23 by that time...


When most of his friends were searching for a soulmate,
he was in a desperate search for the purpose of his life,
'A life' to which he gave a 'larger than life' definition;


With his given background and credentials,

he could lead a decent life, with plenty of comforts,
but he chose to choose the path less traveled,

Dedicated he too was, towards the cause of 'the Nation';

Sacrifice he did, with his mortal self;
but the spirit remains, even to this date!!

Childishly impatient he was, to read the 'other revolutionaries'

He too played with bombs, but merely "to make the deaf hear!"

No foreign earned Degrees he had,
No casual socialising could charm him, at all,
Of course, he wrote, so that the younger generation gets to know more, better;

Had more foes than friends, but favorite he became of 'the Nation', Later!

Lesser followers in his lifetime, but many joined in later.

No comforts he knew of,
nor did he desire,

Brandishing, he in deed loved,
Rather his country made pistol!

'Connections' he too had;
and an Association he raised on his own,

... and for numerous inexplicable reasons, he was propagated as to be a 'Terrorist';


Toil, he did, for not a few days & nights,
rather years;

of which, the entire Nation is absolutely proud and indebtted, even today!!

He taught an entire generation to love, their Nation!

To dedicate, their life!

To sacrifice, their everything!

To lead, by example!!

...& make this Life, larger than the life itself!!


Ironically christened as #BhagatSingh!

Falling in love, again !!

The historicity of architecture...
& the competing pace of the City...

The aura of British hegemony...
& the Feudal lifestyle...

The mouth-watering delecacies...
& the the still pervading 'Bhadralok' attitude..

The roadside food...
& the tea stall 'international' gossip...

The peace and tranquility of Kalighat, Dakshineshwar, Belur Math and the likes...
& the chaos spread throughout the walled city...

The 'Metropolitan feel' Metro Train...
& the goon types Taxi wallahs
(perhaps the only 'non-red' 'public' thing for 'public-use'!!)

The heap of core intelligentia at the coffee shops...
'the best among them' smoking 'beedi' like some Eighteenth century Aristocrat...
A lot more to say...
Perhaps I am incapable to encapsulate all of it somehow...

I really am mesmerised with the 'City of Joy'...
Lucky are the fellas whom you have given shelter in your yard...
Kolkata!!
...here i go!!

But will miss the never ending smiles you made me bear while roaming through your streets...
(reasons perhaps I can not find out myself) !!
:-)

https://www.facebook.com/notes/deepak-s-salhipore/falling-in-love-again/745076435504926

क्या मैंने 'यही' माँगा था??

मैंने ये तो नहीं माँगा था?


आता हूँ मैं जहाँ से, 

वहां कल-कल तो था,

रट-रट तो थी,
चह-चह तो थी,
सर-सर तो थी,
छन-छन तो थी,
हर्र-हुर्र तो थी,
हश-हुश तो थी,

कुछ इशारा सा करती सीटियाँ भी थी,
मन को मोहती वीथियाँ भी थी,
अंतरतम में छुपी, कुछ कम ही व्यक्त, प्रीतियाँ भी थी,
दैनिक क्रियाओं सी निर्बाध रीतियाँ भी थी...

हाँ, वहां घर कच्चे थे,

सडकें टूटी थी,

कपड़ो पर 'टैग' नहीं लगे थे,

इस्त्री, माड़ और कलफ का झंझट तो नहीं ही था,

चंचला विद्युत् ना थी,

पहियों में हवा भी शायद कम थी!!

फिर, माँगा मैंने 'और' ...

आ गया हूँ अब मैं यहाँ, 

जहाँ कल-कल तो है, पर बहते पानी का नहीं।।

जहाँ रट-रट तो है, पर उस ओस वाली सुबह की बत्तख का नहीं।।

जहाँ चह-चह तो है, पर उन उन्मुक्त पंछियों का नहीं।।

जहाँ सर-सर तो है, पर उस मदमाती पवन की नहीं।।

जहाँ छन-छन तो है, पर किसी नवयौवना की नयी पायल की नहीं।।

जहाँ हर्र-हुर्र तो है, पर खेत और रहट के बैलों के लिए नहीं।।

जहाँ हश-हुश तो है, पर खेतो और आंगनो से अनाज चुगती चिड़ियों के लिए नहीं।।

जहाँ कुछ इशारा सा करती सीटियाँ भी हैं, पर पुराने वाले बाग़ से किसी को बुलाने को नहीं।।

जहाँ मन को मोहती वीथियाँ भी हैं, पर मोहना ही मात्र एक उनका ध्येय नहीं।।

जहाँ अंतरतम में छुपी, कुछ कम ही व्यक्त प्रीतियाँ भी हैं,
पर शायद उतनी निश्छल नहीं।।

जहाँ दैनिक क्रियाओं सी निर्बाध रीतियाँ भी हैं, पर प्रेरित हैं वह किसी अन्य ही लक्ष्य की ओर।।

हाँ, वहां घर पक्के है...

सडकें मज़बूत सी दिखती हैं...

कपड़ो पर 'टैग' अवश्यम्भावी हैं...

इस्त्री, माड़ और कलफ तो माथे के सिन्दूर से ज्यादा ज़रूरी हो चुके हैं,

जहाँ चंचला विद्युत् तो बायें हाथ की अंगूठी सी है,

और पहियों में हवा कम होने का तो सवाल ही नहीं...

अब असमर्थ हूँ सोच पाने में...

कि क्या सचमुच मैंने 'यही' माँगा था??
https://www.facebook.com/notes/deepak-s-salhipore/%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A5%88%E0%A4%82%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%AF%E0%A4%B9%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%81%E0%A4%97%E0%A4%BE-%E0%A4%A5%E0%A4%BE/752793914733178

उपसंहार !!


उपसंहार !!



वो दबी थी, 
निस्संदेह कुचली भी,
खुशियाँ उसकी ना हुई,  
मुस्कान कहीं खोई थी, 

वो तो बस थमी थी, 
क्या उसमे ही कोई कमी थी?

हाँ, आँखों में कुछ नमी थी...   और शायद वो सहमी थी,
किस्मत के मत्थे ही तो शायद वो पड़ी थी,
पर अब भी वो कहीं दूर मुस्कुराती  खड़ी थी,

चुटकी भर सिन्दूर से लाल रंग बिखरा,
पर काले का तो परिचय भी न हो सका,

‘हाँ’ से लिखी थी जीवन की रूप रेखा,
‘जी अच्छा’ से पटी पड़ी थी प्रस्तावना,
और पुनश्च,  ‘हाँ’ से ही होता था उपसंहार,
     संवाद लिखे थे रूढ़ियों से,
     पटकथा थी परम्पराओं से भरी पड़ी,
व्यंग्य से कुंडली का होता था श्री गणेश,
     और कटाक्षों से ही हो पाती थी इतिश्री, 


भूल सी चुकी थी वो शायद अपने को,
     खो चुकी थी वो ‘हम’  के ‘अहम’ में कहीं,
और शायद ललक भी बाकी नहीं रही अब,
     ‘खुद’ को ‘हम’ में ढालते हुए, ‘मैं’ को  पाने की...

क्या कुछ नहीं लिखा,
क्या क्या नहीं कहा,
माँ का हाथ बटाती,
     थोड़ी सी सहमी पिता से,
एक नयी सुबह की मूक प्रतीक्षा में,
     अपनी ही सी एक सृष्टि के सृजन में,
क्यूँ...?
     क्योंकि वह अब एक बेटी थी!!

सारे हुक्म मानती,
     खुलने ना देती कोई भी राज़,
करती साल भर एक रक्षा-बंधन का इंतज़ार,
     सब समझती,
पर कुछ न कहती,
क्यूँ...?
     क्योंकि अब वह एक बहन थी!!


सब ‘अपनों’ को छोड़ के आई, बिना उफ़ किये,
अपना सर्वस्व निछावर कर नयों को पूर्णतया अपनाया,
सतत करवा चौथ की प्रतीक्षा में,
     सब कुछ सहती,
     पर कुछ न कहती,
क्यूँ...??
     क्योंकि अब वह एक पत्नी थी!!

अपनी छाती से प्यार ही प्यार उड़ेलती,
चौथ और डाला छठ का व्रत रखती,
आंसू पोछने में कम न पड़ता आँचल का विस्तार,
     सब कुछ देखती - समझती,
     पर कुछ न कहती,
क्यूँ...??
     क्योंकि अब वह एक माँ थी!! 

क्या नियति ने किया नियत ये,
     एक स्वच्छंद आत्मा के चार प्रहार,
चारों ही कुछ ठहरे से हैं!!

क्या कमी थी स्नेह में ?
     या रह गयी कमी उसके प्यार में ?
कम पड़ गया उसका समर्पण या फिर ?
     आँचल पड़ गया छोटा दुलार का ?

तो क्यूँ थी कमी उसके हिस्से में,
     कमी उसके हिस्से के प्यार में,
कमी जीवन के रंगों में,
     कमी थोड़ी  सी खुशियों में,
कमी उसके विस्तार में,
     कम सी पड़ती वो मुस्कान, और
कुछ कम ही व्यक्त हो पाती वो सहृदय भावनाएं...


     एक ही रंग की भोगिनी थी वह,
ना साहस कम पड़ता, और
     ना ही विश्वास..

तो क्यूँ... क्यूँ  ‘हाँ’ ही ‘हाँ’ की रट लगाती,
     वो इधर से उधर भागती...
कभी थकती...
     कभी हांफती...
कभी थकती...
     कभी हांफती...


https://www.facebook.com/notes/deepak-s-salhipore/%E0%A4%89%E0%A4%AA%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0-/763917963620773

Friday, 9 January 2015

मिला कुछ वक़्त



कुछ  वक़्त  आज  मिला,  सोचा इसमें  कुछ पल बटोर लूँ...

उस वक़्त में कुछ सांसें  दिखीं,  सोचा इनमे कुछ ज़िन्दगी सवांर लूँ;

उस ज़िन्दगी में इक शाम दिखी,   सोचा   इसमें  कुछ  रंग   भर  लूँ:

उन  रंगों  में  कुछ  लाल  थे, कुछ हरे ,  और कुछ  गुलाबी...  

सोचा  उनमे  कुछ  अर्थ  निकाल  लूँ !!

हर   रंग की अपनी  कुछ  बात  थी,  थे  कुछ  किस्से  जुडे,  कुछ  जुड़ते  गए...

हर   रंग   की थी  आभा  अलग सी,   फिर भी कुछ जुडी सी,  आपस में...

हर  आभा   में  इक  सुकून  सा था ,  अपना  ही  सा;

उस  सुकून में  एक  संगीत  था,   कुछ  बहका   सा...

कुछ  धुन  थीं ,   कुछ  सुर  थे,  कुछ   थमे,  कुछ  बहके  से...

कुछ सुनी, कुछ  अधसुनी...  और कुछ   अनसुनी;

ये  धुन जो   चलती  थी  छाया की  मंथर गति  से,

औ   ये  छाया  जो  कुछ पुराने किस्से  लिए  थी,

ये  किस्से   जो  कि अपना  सा   कुछ  अर्थ  लिए  थे;

ये  छुपे-खुले  अर्थ जिनमे इस रंग भरा  था,

औ ये  रंग  जो  की  शामों का  साकी  बने  थे,

अपनी ये शाम जो की ज़िन्दगी का आइना  सी थी,

ज़िन्दगी  जो   थमती-चलती  साँसों की मोहताज़  थी,

फिर ये सांसें,  जो हर पल आती  थीं ...  जाती  थीं ...

ये पल, जो  कि हिस्सा थे  इस  वक़्त  का,

औ  ये वक़्त,  जो चला जा रहा  था...

इन  सब  को लिए,  अपने में  समेटे ...

ये  पल...   ये सांसें...    ये  ज़िन्दगी...  

ये  शामें... ये रंग... ये  अर्थ...

ये  किस्से...  ये  आभा...  ये सुकून...

ये संगीत...  ये  धुन... ये  सुर...

ये  छाया... ये  शाम...  और  फिर से  ये  वक़्त...