आज फिर घर से तार आया है!!
आज फिर घर से तार
आया है,
इन शब्दों में छिपा माँ का दुलार आया है |
इन शब्दों में छिपा माँ का दुलार आया है |
लिखती है माँ
कि -
“बहुत दिन हुए,
अब आ जाओ बेटा, घूम ही जाओ |
सोनू और छोटी तो तुम्हे अब बस फोटू से ही पहचानते हैं,
क्या इतने सख्तदिल हैं तेरी फ़ौज वाले ?
हाय लगेगी मेरी उन्हें, देख लेना तुम |
सोनू को तेरी पुरानी बेल्ट के मटमैले शेर1 बड़े पसंद हैं,
और बहू तेरी वर्दी को निहारते नहीं थकती,
हर महीने धुल के इस्त्री2 कर ही देती है,
सूख जाते हैं उसके भी आंसू,
उस वर्दी के साथ,
और ये नयी इस्त्री,
जो तू लाया था पिछली बार,
उनकी बची खुची नमी को भी उड़ा ले जाती है |
अपने तो गुड़ हुआ नहीं
अबकी,
बारिस3 देर से आई थी ना, रस ही नहीं निकला,
कजरी की अम्मा से मांग के रखा है थोड़ा,
सोनू और छोटी के लिए,
बच्चे हैं न, अड़ जाते हैं,
तू भी आ जा वरना अब अगली फसल के ही मिलेंगे,
नए गुड़ में वो स्वाद नहीं रहता न|

सोनू के पैर में तेरे पुराने जूते आने लगे हैं,
अब तो दसवीं की परीक्षा देगा,
तू कहे तो अंग्रेजी की भी टूसन4 लगवा दूँ,
जिद करता रहता है,
तेरी देखा देखी मिलटरी कट5 बाल रखता है,
दौड़ लगता है,
अब तो कसरत भी करने लगा है,
कहता है “पापा की तरह फौजी बनूँगा |”
मैं कहती हूँ “क्या रखा है इस फ़ौज में?
ना एक दिन का चैन, ना दो जून की फुर्सत की रोटी|”
अच्छा सुन, इस बार आना तो उसे कंप्यूटर दिला देना,
कहता है बहुत काम की चीज़ है,
उस पर हम सब तेरी तस्वीर भी देख सकते हैं,
सच बोलता है क्या?
बालक ही तो है, किसी ने बहला दिया होगा,

खैर...
छोटी अपनी सहेलियों को तेरी वर्दी वाली फोटू दिखा-दिखा के फूली नहीं समाती,
कहती है मेरे पापा वहां सीमा पर है अभी,
छुट्टी में ही आते हैं,
नासमझ है ये भी,
कुल सात महीने की तो थी,
जब तू पिछली बार घर आया था,
कहती है पापा आयेंगे तो इस बार फिरिज6 खरिद्वाऊन्गी,
बहुत बोलती है... सच में ||
अब आ जा बेटा,
इन बूढी साँसों का क्या भरोसा,
समय रहते आ जाएगा तो आँख का आपरेसन7 भी करवा देना,
बहुत पानी आता है,
डाक्टर बोला की बारिस के पहले करवा लो अम्मा,
उस वक्त संक्रमण8 का खतरा रहता है,
ऐसा होता है क्या?
मैंने भी कह दिया “मिलिट्री हास्पिटल9 में करवाऊंगी,
बस मेरा बेटा छुट्टी पा जाये, वहां नहीं होगा संक्रमण का खतरा |”
बस बहुत हुआ,
अब इस मुई फ़ौज को बोल “मेरी माँ मेरी राह देख रही है,
जाना है मुझे |”
अब क्या बताऊँ माँ को,
आज फिर सीज़ फायर का उल्लंघन हुआ है,
सब की छुट्टियाँ कैंसल हो गयी हैं |
अब तो बस इस तार का ही सहारा है,
आज फिर घर से तार आया है,
इन शब्दों में भर कर माँ का दुलार आया है |

*1. मटमैले शेर : अशोक की लाट के सिंह (The lions in our National Emblem)
2. इस्त्री : प्रेस (Iron)
3. बारिस : वर्षा (Rains)
4. टूसन : ट्यूशन (Tuition)
5. मिलटरी कट : फौजी कट (Vessel cut)
6. फिरिज : फ्रिज (Refrigerator)
7. आपरेसन : मोतियाबिंद का ऑपरेशन (Operation to correct Cataract)
8. संक्रमण : इन्फेक्शन (Infection)
9. मिलिट्री हास्पिटल : Army Hospital
10. सीज़ फायर : युद्ध विराम (Ceasefire)