Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Sunday, 15 March 2015

उलझन?

सुनो,

एक उलझन  सुलझाओगे?

क्या ज़रूरी  है  भटकाव?

ठहराव के लिए?

शायद...

जैसे  अथाह  समंदर  में तैर के,

ग़र  मिले एक बियाबान  टापू,

लगेगा वो,

सदा अलभ्य से अमृत सा...

खोये हुए से  बचपन  सा...

चिढाते हुए औघड़पन सा...

चिर-वांछित  यौवन  सा...

चमकते  हुए इक  दर्पण सा...

जो ना मिले उस अपनेपन सा...

एक  सुसुप्त उर के  स्पंदन सा...

किसी इष्ट  के साष्टांग वंदन सा...

मन के शिशु के  मूक  क्रंदन सा...

उस प्रेयसी के प्रथम चुम्बन सा...

उस विरह  वेला के  बंधन सा...

उस  पुनर्मिलन  के आलिंगन सा...

मन के   अंतरुद्वेलन सा...

भावनाओं  के  संवेगन  सा...

सफलताओं  के संवर्धन  सा...

विफलताओं  के  घर्षण सा...

जीवन के प्रतिपल की अनिश्चितता  का...

जल-वायु-गगन-अंतरिक्ष की शाश्वतता का...

अब प्रश्न दूसरा है...

कि  ये ठहराव  समंदर में था...?

या  बहाव  टापू में...?

#भईया_उवाच
#Random_Rantings
#BhaiyaSpeaks