Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Wednesday, 6 September 2017

मैं घास हूँ।

ना कोई नश्तर सही,
चाहे चुभूं एक साँस सा,
ऐसा कोई आभास सा,
जी  हाँ,
मैं घास हूँ।

आपके तलवे के नीचे,
दबे सच का एहसास हूँ,
जो ना यूँ दब कर रहे,
और फिर जो सिर उठाये,
ऐसा सतत प्रयास हूँ,
जी-जी,
मैं घास हूँ।

आप जिसपे आ के पसरें,
या के कर  जायें चहल-कदमी,
आयें, पर नहीं ही ठहरें,
वही नरम एहसास हूँ,
हाँ जी,
मैं घास हूँ।

ये धूप घटेगी,
आयेंगे बादल,
होगा थोड़ा माकूल मौसम,
साँस लेंगी फिर ये हरकतें
ऐसा अटल विश्वास हूँ,
मैं घास हूँ।

No comments:

Post a Comment