Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Monday, 10 September 2018

भारत बन्द !




आज चूँकि भारत-बन्द का आह्वान था भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के द्वारा  तो हमारे कार्यस्थल के  बाहर कुछ  बल्लम-बेलचा  धारी झुण्ड में बैठे थे|   अब इधर  हम भी कुर्सी तोड़-तोड़ के मोटे हो चुके हैं तो अब दौड़ने की झस बची नहीं है,   इसलिए  भिड़ना  बेवकूफी होती|  यही सब गुणा-गणित  करते पास की दुकान पर चाय पीने बैठ गये|


अब सब तो उत्पाती  होते नहीं तो एक-दो  एक्टिविस्ट (जैसा उनके मुँह  से सुना),  कार्यकर्ता बेहतर लगता शायद,  (अधेड़ उम्र के)   लड़के आकर पास की पान की गुमटी पर धाक जमाने लगे कि ‘सब बन्द करा दिया’ |   पान वाले चाचा शायद बिहार के थे जो कि कौतूहलवश पूछ बैठे “भाईना,  ये बताइए  कि ये बन्द  आप लोग कर किसलिए रहे हैं?”

  
एक्टिविस्ट भाईना : आज भारत-बन्द है इसलिए!
पान वाले चाचा :  हाँ,  वो तो सुना, पर है क्यूँ?


एक्टिविस्ट भाईना : अरे,  अब है तो है !
पान वाले चाचा :  हाँ , मान लिया|  पर भाईना कारण तो होगा कोई ?

(इस पर भाईना  चुप!)
(फ़िर बगल वाले चिंटू ने धीरे से कुछ समझाया)

एक्टिविस्ट भाईना :  हम लोग बढ़ते हुए पेट्रोल और डीज़ल के दामों के  विरोध में ये बंद करवा रहे हैं| 
पान वाले चाचा :  तो क्या इस से पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम हो जायेंगे|

(भाईना फिर चुप!)

एक्टिविस्ट भाईना :  हाँ, और क्या |  पार्टी का आदेश है और हमारे नेता ने कहा है  कि इसे सफल बानाना  है|
पान वाले चाचा :  तो सफल तो हो गया न|  ये ऑफिस,  वो दुकानें बन्द करा दीं आप लोगों ने भाईना|

(ये सुन भाईना और चौड़ीया गये|)

एक्टिविस्ट भाईना :  हाँ तो और क्या?  सफल करना ही था |   उधर बड़े बाज़ार  की तरफ तो कई बस-वस  भी फोड़े हैं हमारे लड़के|
पान वाले चाचा :  उस से क्या फायदा भाईना?  कल उन्ही लड़कों को  कॉलेज जाने में तकलीफ होगी जब बस नहीं मिलेगी|


एक्टिविस्ट भाईना :  अरे, अब थोड़ी तकलीफ तो झेल ही सकते हैं|  क्रांति ऐसे नहीं आती चाचा |
पान वाले चाचा :  अच्छा तो आप क्रांति ले आयेंगे|

  
एक्टिविस्ट भाईना : हाँ,  बिलकुल|
पान वाले चाचा : अच्छा|  और इस बन्द और तोड़-फोड़ से कैसे क्रांति आएगी?  
  

एक्टिविस्ट भाईना :  आयेगी चाचा,  आएगी|  बस देखते जाओ|  अभी तो बस पेट्रोल और डीज़ल के दाम कम करवाने हैं|
पान वाले चाचा :  वो कैसे होगा?


एक्टिविस्ट भाईना : अरे चाचा,  आप भी न बहुत सीधे हो|  देखो,  ये ऑफिस  बंद हुआ;  लोग नहीं आये| गाड़ियाँ कम निकली सड़क पर|  तो पेट्रोल कम खर्च हुआ |  जब मांग कम होगी तो तेल कंपनियों को अपनी बिक्री बढाने के लिए दाम और कम करने पड़ेंगे|  फिर धीरे-धीरे पेट्रोल के दाम कम हो जायेंगे|
पान वाले चाचा :  और  जो बस-वस फोड़े हो भाईना आप,  उसका कैसे सरोकार है?


एक्टिविस्ट भाईना : अरे चाचा!  आप भी ना|  जब बस फोड़ दी गयी तो बस भी नहीं चलेगी|  और जब बस नहीं चलेगी  तो पेट्रोल भी खर्च नहीं होगा| फिर दाम और कम होंगे|
पान वाले चाचा :  (अपने रेडियो की आवाज़ तेज़ कर दी  और चुपचाप पान लगाने में व्यस्त हो गये |)


(बगल वाले चिंटू ने फिर धीरे से  कहा ‘भाईना, बस डीज़ल से चलती है|’ 
उस के बाद उसने बाइक स्टार्ट की और कब चला गया पता ही नहीं चला|)

और एक्टिविस्ट भाईना अपना महंगा फ़ोन निकाल कर किसी को दुसरे मोहल्ले में एक-दो  पेट्रोल वाली कार फोड़ने का निर्देश देने लगे...

(फ़ोन के वाल-पेपर में भाईना  और उनके नेता की एक  विजयी मुस्कान वाली तस्वीर लगी थी|)


#भारत_बन्द



No comments:

Post a Comment