Labels

#BhaiyaSpeaks (51) #Hindi (17) #भईया_उवाच (15) #Kavita (11) #HindiKavita (9) Did I say that ? (9) Did I say that? (8) #हिंदीकविता (7) #हिन्दीकविता (6) #कविता (5) It happens!! (5) Poetry (5) Hindi Poetry (4) #Life (3) हिन्दी कविता (3) # (2) #ContemporaryIndia (2) #HindiPoems (2) #Hope (2) #आशा (2) #घास (2) #देश_आजकल (2) #भईया_उवाच #देश_आजकल #BhaiyaSpeaks (2) #माँ (2) #हिंदी (2) ‪#‎ViciousCalledLife‬ (2) #AAP (1) #Abuse (1) #AsianGames2014 (1) #Atheist (1) #Betrayal (1) #BhagatSingh (1) #CRPF (1) #Darkness (1) #DelhiElections (1) #Democracy (1) #Dreams (1) #DurgaPuja (1) #FarmerSuicide (1) #Gorakhpur #JapaneseEncephalitis (1) #Kejriwal (1) #Kolkata (1) #Light (1) #Molestation (1) #Navratri (1) #Pujo (1) #RatRace (1) #SukmaAttack (1) #Sun (1) #Time (1) #WhyIAmAnAtheist (1) #Youth (1) #एकाकी_जीवन (1) #कर्नाटक_चुनाव #KarnatakaElections2018 (1) #किताबघर #क़िस्से #हिन्दी #हिन्दी_कविता (1) #पापा #विदाई #श्रद्धांजलि (1) #प्रकाश (1) #मोहल्ला_संस्कृति (1) #रौशनी (1) #वक्त (1) #शाम (1) #शोर #ज़िन्दगी #Life #हिन्दी_कविता #हिन्दी #कविता (1) #सपने (1) #सपने #Dreams (1) #सर्वहारा (1) #स्त्री #स्त्री_विमर्श (1) #हिन्दी #हिन्दीकविता (1) #हिन्दी_कविता (1) Happy Holi (1) Incredible India (1) It happens (1) It happens¡ (1) Sunday (1) The forgotten art of #LetterWriting (1) अँधेरा (1) अवसरवादिता (1) इतवार (1) उत्तर प्रदेश चुनाव (1) कविता (1) चलो आज अपने पर खोलते हैं। (1) लोकतंत्र (1) हिन्दी (1) हैप्पी होली (1)

Monday, 6 March 2017

पगडण्डी , लोकतंत्र की|

भाई, तुम जो ये बार-बार सर उठाते हो ना तो हमें अपने गाँव की इस पगडण्डी की याद आती है| नहीं, इसलिए नहीं की तुम इस लोकतंत्र को कहीं से कहीं ले जाने में सार्थक सिद्ध होगे, वो तो देखो होना है नहीं, तुम्हे भी पता है| बल्कि इस बीच की हरी पट्टी की तरह ही लगते हो|
          अरे नहीं, फिर गलत समझे यार!  सुन्दरता का तुमसे कहाँ दूर-दूर का कोई वास्ता?
          हरी पट्टी इसलिए कि तुम बीच में उग आते हो, गाहे-बगाहे; और अपने इस मोहक रंग से  ठीक-ठाक आकर्षित भी करते हो| जब भी अनुकूलता की बयार चलती है या किसी चिर-प्रतीक्षित अवसर की बूँदें बरसती हैं तो तुम स्वाति नक्षत्र के चातक की तरह चहकते हुए अवतरित हो जाते हो| नहीं, तुम्हारे  वक़्त-बेवक्त उभरने से या  बेमसरफ़ का वज़ूद होने से कोई आपत्ति नहीं हमें |  दिक्कत सिर्फ इतनी सी है कि  तुम्हारे इस उभर आने से इस पगडण्डी पे सदियों से चले आ रहे निर्द्वन्द्व भाव से रह रहे  लोगों को चलने-फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है|
          मतलब ये कि यदि तुम खेत के बगल वाली झाड़ की तरह किनारे उगो तब तक तो सहनीय हो| पर जब तुम ये बीच में सर उठाते हो न, असहनीय हो जाते हो|  आने-जाने वालों को दिक्कत होती है, उनका संतुलन बिगड़ता है;  अब वो चाहे बोलें या फिर ना बोलें|
          तुम जब तक किनारे हो, इस लोकतंत्र की सीमाएं तय कर रहे हो तब तक तुम्हारी प्रासंगिकता बनी हुई है|  तुम्हारी ये रही-सही सार्थकता किनारे तक ही बेहतर है| फिर बिना किसी प्रयोजन के बीच में उग आना बेवजह ही हुआ ना|
          नहीं, तुम्हे कुकुरमुत्ता भी नहीं कह सकते| कुकुरमुत्ता भी कुछ काम आता है अगर ज़हरीला ना हो तो|
पर तुम, तुम तो मियाँ बस संतुलन बिगाड़ कर, चीज़ों को खतरे में डालने  के अलावा जैसे कुछ जानते ही नहीं|
तो मेरे परमप्रिय, थोड़ा शर्म करो और किनारे रहो, ना लात खाओगे, ना ही सर उठाने पे काटे जाओगे|
इस सुन्दर से, बड़ी मेहनत से पाए और संजोये हुए  लोकतंत्र को सांस लेने दो मित्र|
          हाँ, तुम्हारी सहभागिता आवश्यक है| और उपस्थिति दर्ज़ करवाना भी| पर उसे इस लोकतंत्र  की  हद तक रहने दो| बीच में बिला-वज़ह उगोगे तो शर्तिया या तो ऊपर से कोई चलेगा, थूकेगा या फिर बच  के निकलेगा|
इस से तुम भी वाकिफ़ ही होगे कि इस मौके की अनुकूलता की  छुटपुट बूंदों के जाने के बाद तुम्हारा अस्तित्व स्वयं मिट जाना है| तो जब तक हो, शांति से किनारे रहो और इस राष्ट्र और इसके लोकतंत्र को भी सांस लेने दो|

          करबद्ध  आभार !!

No comments:

Post a Comment